सबसे पहले चाहिए व्हाट्सऐप के नए फीचर्स तो अभी करें यह काम

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
How to become a whatsapp beta tester
Whatsapp

    सबसे पहले की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसा शायद ही कोई इंसान होगा जो कहता हो कि उसे कोई चीज पहले नहीं बाद में चाहिए। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में यूजर्स की चाहत होती है उसे नए फीचर्स पहले मिलें। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो व्हाट्सऐप का फीचर को सबसे पहले यूज करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं।

    Whatsapp
    Whatsapp

    बताते चलें कि किसी भी ऐप का पहले बीटा वर्जन रिलीज होता जो सिर्फ बीटा यूजर (टेस्टर) के लिए उपलब्ध होता है। वहीं बीटा वर्जन के रिलीज होने के कुछ दिन नॉर्मल वर्जन रिलीज होता है। तब देश-दुनिया के आम यूजर्स भी उस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप भी बीटा टेस्टर बनकर नए फीचर का सबसे पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें बीटा यूजर्स बनने का प्रोसेस।

    Whatsapp
    Whatsapp

    सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले-स्टोर में जाएं और व्हाट्सऐप सर्च करें। अब व्हाट्सऐप को इंस्टॉल करने के बाद प्ले-स्टोर के उस पेज के एकदम नीचे जाएं, वहां आपको बीटा यूजर्स बनने का विकल्प मिलेगा। या फिर बीटा टेस्टर बनने के लिए यहां क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें