फेसबुक पर नहीं दिखेंगे Sarahah के मैसेज, अपनाएं यह ट्रिक

सराहा (Sarahah) जिस तरह से अचानक वायरल हो रहा है ऐसे में कुछ लोग परेशान भी हैं। वहीं कुछ लोग इसके मजे भी ले रहे हैं। यह ऐप इतना पोपुलर हो गया है कि फेसबुक ओपन करते ही टाइमलाइन पर Sarahah के ही मैसेज दिख रहे हैं। बाकी कंटेंट बहुत ही कम दिख रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने फेसबुक टाइमलाइन पर दिख रहे सराहा ऐप के मैसेज से परेशान हैं और उससे नहीं देखना चाहते हैं तो बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा। अगली स्लाइड में जानें क्या है ट्रिक?

इसके लिए एक तरीका है और वह है गूगल क्रोम एक्सटेंशन। आपको अपने सिस्टम में Enough of Sarahah या Block sarahah from Facebook क्रोम एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा। अगली स्लाइड में जानें कैसे काम करते हैं ये एक्सटेंशन।

दरअसल ये दोनों एक्सटेंशन आपको सिस्टम पर दिखने वाले सराहा शब्द को ही ब्लॉक कर देते हैं। चाहे सराहा शब्द फोटो में हो या टेक्स्ट में हो। तो सबसे पहले आप अपने सिस्टम में इनमें से कोई एक एक्सटेंशन डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। अगली स्लाइड में जानें क्या रहा हमारा रिजल्ट।