AC TIPS: एयर कंडीशनर का बिल करना है कम तो अपनाएं ये शानदार तरीके

इसमें कोई शक नहीं है कि लॉकडाउन ने घर के सदस्यों को साथ में वक्त बिताने का बेशकीमती अवसर प्रदान किया है। अपने घरों में रहना अब हमारी मजबूरी नहीं बल्कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सबसे प्रभावी हथियार है। चाहे वर्क फ्रॉम होम हो या ऑनलाइन क्लासेज अथवा इनडोर व्यायाम, हमारी पूरी दुनिया अब घरों में सिमट कर रह गई है। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी ने हमारे घर के वातावरण को आरामदेह बनाने और कमरों के तापमान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता को पहले से अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। ऐसे में पूरा दिन घर में रहने की वजह से एयर कंडिशनर का उपयोग और बिजली की खपत दोनों बढ़ गई है। ऐसे में एयर कंडिशनर खरीदते वक्त बिजली की खपत के बारे में भी जानना जरूरी है। इसके अलावा और भी कई बातें हैं जिन्हें अपनाकर आप बिजली की बिल में कमी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

तापमान का लेवल
कुछ लोगों का मानना है कि एयर कंडिशनर के तापमान को जितना कम रखेंगे उतनी ही ठंडक मिलेगी। लेकिन ऐसा पूरी तरह से सही नहीं है। जल्दी से जल्दी ठंडा करने के चक्कर में लोग अक्सर एयर कंडिशनर पर ज्यादती करते नजर आते हैं। ज्यादातर लोग अंदरूनी वातावरण का तापमान बढ़ते ही एयर कंडिशनर को कम से कम तापमान, जैसे 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं। उन्हें लगता है ऐसा करने से एयर कंडिशनर फटाफट कमरे को ठंडा कर देगा। कमरे को जल्दी ठंडा करने का यह तरीका कारगर नहीं है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिऐंसी के अनुसार एयर कंडिशनर का औसत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होना सबसे सही है। यह तापमान मानव शरीर के लिए भी सही और आरामदेह है। सिर्फ इतना ही नहीं, शोध के अनुसार एयर कंडिशनर में बढ़ाया जाने वाला हर एक डिग्री तापमान तकरीबन 6 प्रतिशत बिजली की बचत भी करता है। ऐसे में बिजली के बिल में कटौती करने के लिए एयर कंडिशनर का औसत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की बजाय 24 डिग्री सेल्सियस रखें।

ज्यादा स्टार मतलब ज्यादा बचत
5-स्टार रेटिंग वाला एयर कंडिशनर आपके कमरे को सबसे ज्यादा प्रभावशाली तरीके से ठंडा करता है। तेजी से ठंडक फैलाने के साथ ही 5-स्टार एयर कंडिशनर बिजली की खपत को भी कम करता है।
- इंतजार खत्म: Battlegrounds Mobile India भारत में हुआ लॉन्च, अब प्ले-स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड
- महंगाई की मार: 3000 रुपये तक महंगे हुए Mi और Redmi के स्मार्ट टीवी, जानें नई कीमतें
- भारत के बाद रूस ने ला रहा नया आईटी कानून, सोशल मीडिया कंपनियों पर कसेगा शिकंजा
- रियलमी के नए ब्रांड Dizo की भारत में हुई एंट्री, लॉन्च हुए किफायती ऑडियो प्रोडक्ट