महंगाई की मार: 3000 रुपये तक महंगे हुए Mi और Redmi के स्मार्ट टीवी, जानें नई कीमतें
Mi TV और Redmi TV सीरीज के 10 मॉडल की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। Mi TV 4A Horizon एडिशन 32 इंच की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है,

विस्तार
शाओमी के टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर से झटका लगा है। Mi और Redmi TV के करीब सभी मॉडल भारत में महंगे हो गए हैं। इससे पहले इसी साल अप्रैल में कंपनी के टीवी मॉडल की कीमतों में इजाफा हुआ था। Mi और Redmi TV की नई कीमतों एक जुलाई से लागू हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों की वजह से कीमतों में 3-6 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
सप्लाई चेन की शॉर्टेज के कारण स्मार्ट टीवी और अन्य गैजेट में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स जैसे चिपसेट, डिस्प्ले पैनल, डिस्प्ले ड्राइवर और बैक पैनल के अलावा बैटरी की कमी हो रही है, हालांकि फिलहाल केवल टीवी की कीमतों में ही इजाफा हुआ है। स्मार्टफोन की कीमतें पहले जैसी ही हैं। वहीं कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि किस मॉडल की कीमत में कितने रुपये का इजाफा हुआ है।
91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि Mi TV और Redmi TV सीरीज के 10 मॉडल की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। Mi TV 4A Horizon एडिशन 32 इंच की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं Mi TV 4A Horizon Edition 43 इंच, Mi TV 4A Horizon Edition 40 इंच, Mi TV 4X 43 इंच और Redmi TV 65 इंच की कीमतों में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
Mi TV 4A Horizon Edition 43 इंच, Mi TV 4X 55 इंच, Redmi TV 50 इंच, Redmi TV 55 इंच और Mi TV QLED 55 इंच अब 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं। नई कीमतों के साथ इन मॉडल को Mi.com पर देखा जा सकता है।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में Mi TV 4A Pro, Mi TV 4X और Mi TV Horizon Edition की कीमतों में 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ था। पिछले महीने भी Redmi Note 10 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है।
- भारत के बाद रूस ने ला रहा नया आईटी कानून, सोशल मीडिया कंपनियों पर कसेगा शिकंजा
- रियलमी के नए ब्रांड Dizo की भारत में हुई एंट्री, लॉन्च हुए किफायती ऑडियो प्रोडक्ट
- Vodafone Idea ने जियो की टक्कर में पेश किया सस्ता मासिक प्लान, जानें इसके फायदे
- TECNO SPARK Go 2021: सिर्फ 6699 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, 5000mAh की बैटरी से है लैस