इंतजार खत्म: Battlegrounds Mobile India भारत में हुआ लॉन्च, अब प्ले-स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है।

विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India launched in India now you can download from Google Play store
Battlegrounds Mobile India - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    पबजी मोबाइल का नया अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत में अब फाइनल लॉन्च हो गया है। इससे पहले Battlegrounds Mobile India का बीटा वर्जन रिलीज हुआ था जो कि प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए था। अब कोई भी गूगल प्ले-स्टोर से Battlegrounds Mobile India को डाउनलोड कर सकता है, हालांकि आईओएस यूजर को अभी इंतजार करना होगा। गेम को डेलवप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन ने फेसबुक के जरिए सभी के लिए गेम के उपलब्ध होने की जानकारी दी है।

    यदि आप नए यूजर हैं तो आपको गेम को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना होगा, वहीं यदि आप अर्ली एक्सेस में शामिल थे तो आपको सिर्फ प्ले-स्टोर से गेम को अपडेट करना होगा। कंपनी ने थर्ड पार्टी से या एपीके फाइल को डाउनलोड ना करने की सलाह दी है। Battlegrounds Mobile India गेम खेलने वाले यूजर्स 19 अगस्त तक रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। गेम में लॉगिन मोबाइल ओटीपी के जरिए होगी। नया गेम भी काफी हद पबजी मोबाइल जैसा ही है।

    विज्ञापन

    कौन-कौन से फोन को करेगा सपोर्ट

    बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के बीटा वर्जन की साइज 721MB थी लेकिन गेम की साइज आपकी डिवाइस पर भी निर्भर करती है। बैटलग्राउंड मोबाल इंडिया गेम को Krafton ने तैयार किया है और कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किन-किन फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम को यह गेम सपोर्ट करेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक उन सभी एंड्रॉयड फोन को Battlegrounds Mobile India गेम सपोर्ट करेगा जिनमें कम-से-कम 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड वर्जन 5.1.1 हो। वैसे भी आजकल अधिकतर फोन 2 जीबी रैम के साथ ही आ रहे हें। इस लिस्ट में Tecno Spark 7, Samsung Galaxy M01 Core जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। वैसे यदि आप Battlegrounds Mobile India का बेहतर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको 15,000-20,000 रुपये की रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। ऐसे फोन में आप हाई-फ्रेम रेट पर गेम खेल सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा डाटा

    क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें