मुफ्त के वाई-फाई का पता लगाना है चुटकियों का काम, बस अपनाने होंगे ये तरीके

आज के समय में इंटरनेट पैक की दरें किफायती हो गई हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग मुफ्त में इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके खोजते रहते हैं। फिर बात मुफ्त के वाई-फाई की क्यों न हो। वैसे तो एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर मुफ्त वाई-फाई की सेवा उपलब्ध हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग ऐसे स्थान पर पहुंच जाते हैं, जहां नेटवर्क कम होता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। तो ऐसे में वाई-फाई की जरूरत पड़ती है। तो इस स्थिति से बचाने के लिए हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी फ्री वाई-फाई का पता लगा सकेंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Instabridge
Instabridge भी एक ऐप है जिसकी मदद से आप पब्लिक वाई-फाई से जुड़ सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि यह सबसे फास्ट नेटवर्क से कनेक्ट करता है। इसके अलावा अगर नेटवर्क नहीं मिलता है तो यह ऐप ऑटो मोबाइल नेटवर्क पर आ जाता है ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे।

आप अपने फेसबुक ऐप से भी फ्री वाई का पता लगा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ऐप के राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब नीचे स्क्रॉल करने पर फाइंड Wi-Fi का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर आपको फ्री वाई-फाई की पूरी लिस्ट दिख जाएगी।