कंप्यूटर-लैपटॉप के लिए 3 मुफ्त म्यूजिक प्लेयर, शानदार संगीत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 30 May 2018 02:06 PM IST
Free Music Players apps for Windows computer and laptops
music

    यदि डिफॉल्ट म्यूजिक प्लेयर आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा, तो इन म्यूजिक प्लेयर्स को डाउनलोड करें। कंप्यूटर पर विंडोज के अलग-अलग वर्जन के साथ आने वाले डिफॉल्ट म्यूजिक प्लेयर आपकी सभी जरूरतों पर खरे नहीं उतरते हैं। इंटरनेट पर कुछ ऐसे म्यूजिक प्लेयर ऐप्स हैं, जिन्हें आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इनसे संगीत की गुणवत्ता में बदलाव किया जा सकता है।

    Dopamine music player
    Dopamine music player

    Dopamine-

    इस ऐप का इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। इसमें एक सिंपल विजर्ड दिया गया है, जो आपको अपने गाने इंपोर्ट करने और उन्हें चलाने की सहूलियत देता है। इस मुफ्त म्यूजिक ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है, जो आसानी से संगीत सुनने का आनंद देता है। विंडोज 10 पर इसका कोई मुकाबला नहीं है। यह WAV, MP3, Ogg, Vorbis, FLAC, WMA और M4AAAC को सपोर्ट करता है।

    VLC music player
    VLC music player

    VLC मीडिया प्लेयर-

    यह प्लेयर केवल एक फाइल या म्यूजिक स्ट्रीम को प्ले कर सकता है। यह 3GP, ASF, AVI, DVR-MS, FLV, MKV, MIDI, MP4, Ogg, OGM, WAV, Raw DV, MXF, VOB, RM, VCD, SVCD, CD Audio और DVB आदि को सपोर्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें