कहीं कोई आपका मोबाइल नंबर ट्रैक तो नहीं कर रहा है, इन चार कोड से पता करें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sun, 27 May 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Very Useful USSD Code For Android Phone including mobile number forwarding
android phone

    आपमें से कई लोग जिनके दोस्त शिकायत करते होंगे कि तुम्हारा नंबर हमेशा बिजी आता है। कभी कॉल ही नहीं लगता। कई बार ऐसा भी होता है कि आपके नंबर पर कोई कॉल करता है और फोन पहुंच से बाहर बताता है। ऐसे में कई बार आपके मोबाइल नंबर को दूसरे नंबर पर रिडायरेक्ट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको 4 USSD कोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है?

    android phone
    android phone

    कोड *#62#

    कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।

    android phone
    android phone

    कोड *#21#

    अपने एंड्रॉयड फोन में इस कोड को डायल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरा डिटेल आपको मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें