Tech Tips: नोट करके रख लें गूगल की ये बातें, कभी नहीं होंगे ऑनलाइन स्कैम के शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

गूगल, जिसे विश्वभर में अरबों लोग उपयोग करते हैं, ने हाल ही में उपयोगकर्ताओं को इन साइबर ठगों से सुरक्षित रहने और धोखाधड़ी की पहचान करने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरत सकते हैं।

विज्ञापन
Google to detect and avoid online scams know in hindi 5 Tips from google
hacker - फोटो : FREEPIK

    देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। डिजिटल गिरफ्तारी से लेकर ट्रेडिंग धोखाधड़ी तक, आम नागरिक आए दिन इन जालसाजों का शिकार बन रहे हैं। गूगल, जिसे विश्वभर में अरबों लोग उपयोग करते हैं, ने हाल ही में उपयोगकर्ताओं को इन साइबर ठगों से सुरक्षित रहने और धोखाधड़ी की पहचान करने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरत सकते हैं।

    crypto malware
    crypto malware - फोटो : अमर उजाला

    क्रिप्टो निवेश से सतर्क रहें

    यदि आपको किसी ईमेल या संदेश के जरिए किसी क्रिप्टो निवेश योजना में उच्च रिटर्न का वादा किया गया है, तो यह संभवतः एक स्कैम है। कोई भी वास्तविक योजना आपको कम समय में धन दोगुना करने की गारंटी नहीं दे सकती। यदि कोई ऑफर या डील "बहुत अच्छा" लग रहा है, तो यह संभवतः एक धोखा है।

    व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी
    व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी - फोटो : whatsapp.com / ANI

    नकली एप्स और वेबसाइटों से बचाव

    कई साइबर अपराधी लोकप्रिय एप्स और वेबसाइटों की नकल कर यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। ये नकली पोर्टल दिखने में बिलकुल असली जैसे लग सकते हैं और कभी-कभी नई आकर्षक सुविधाएं भी जोड़ देते हैं। ऐसे में किसी भी एप को केवल एप स्टोर या गूगल प्ले-स्टोर से ही डाउनलोड करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें