Holi Tips: होली के रंग और पानी का नहीं होगा फोन पर असर, आज ही कर लें यह इंतजाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Mar 2025 05:57 PM IST
सार

यह आवश्यक हो जाता है कि होली की मस्ती में डूबने से पहले अपने फोन की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम कर लिए जाएं। आइए, हम आपको कुछ प्रभावी टिप्स देते हैं, जिससे आपका फोन सुरक्षित रह सके और आप बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठा सकें।

Protect Smartphone From Water And Color During Holi 2025 know best tips
Holi 2025: How To Protect Smartphone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Holi 2025: होली के उल्लास और रंगों की बौछार में कब, कहां और कैसे पानी या गुलाल या रंग आपके ऊपर पड़ जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं है। आपके ऊपर रंग पड़ेंगे तो जाहिर-सी बात है कि आपका फोन भी भींगेगा ही. इस रंगीन उमंग के बीच आपका स्मार्टफोन भी अनायास ही गीला हो सकता है, जिससे उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि होली की मस्ती में डूबने से पहले अपने फोन की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम कर लिए जाएं। आइए, हम आपको कुछ प्रभावी टिप्स देते हैं, जिससे आपका फोन सुरक्षित रह सके और आप बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठा सकें।

    बड़े काम का है टेप-

    अपने फोन के सारे खुले हिस्सों को एक टेप लगा कर ढंक दें। जैसे कि माइक, चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक, स्पीकर आदि को टेप लगाकर ढंक दें।

    वायरलेस स्पीकर-

    यदि आप होली के दौरान घर के आप-पास हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं और फोन बचा रहेगा। वरना सस्ता सा ईयरफोन भी ले सकते हैं और उसी से बात करें। अगर खराब भी होता है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें