5G India: सरकार का दावा, देश के 773 जिलों में पहुंचा 5G नेटवर्क

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Mar 2025 05:28 PM IST
सार

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSPs) द्वारा किए गए इस विस्तार की जानकारी संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि देश के 773 जिलों में 5G सर्विस पहुंच चुकी है। बता दें कि देश में कुल जिलों की संख्या करीब 793 है।

विज्ञापन
5G Services Available in 773 Out of 776 Districts in India Govt Claimed
5G - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत सरकार ने 5G को लेकर बड़ा दावा किया है। सरकार ने कहा है कि 28 फरवरी 2025 तक, देशभर में 4.69 लाख 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किए जा चुके हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSPs) द्वारा किए गए इस विस्तार की जानकारी संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि देश के 773 जिलों में 5G सर्विस पहुंच चुकी है। बता दें कि देश में कुल जिलों की संख्या करीब 793 है।

    दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने 5G सेवाओं का देशभर में विस्तार किया है और स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए जारी अधिसूचना में निर्धारित न्यूनतम रोलआउट बाध्यता से भी आगे बढ़कर सेवाओं का विस्तार किया है। मंत्री ने बताया कि इन बाध्यताओं से परे मोबाइल सेवाओं का विस्तार तकनीकी और व्यावसायिक समीकरणों पर निर्भर करता है।

    विज्ञापन
    • 5G मोबाइल सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी।
    • समायोजित सकल राजस्व (AGR), बैंक गारंटी (BG) और ब्याज दरों में सुधार।
    • 2022 और उसके बाद की स्पेक्ट्रम नीलामी में स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (SUC) हटाना।
    • SACFA (स्टैंडिंग एडवायज़री कमेटी ऑन रेडियो फ़्रीक्वेंसी एलोकेशंस) क्लीयरेंस की प्रक्रिया को सरल बनाना।
    • PM गतिशक्ति संचार पोर्टल और RoW (राइट ऑफ वे) नियम लागू कर दूरसंचार अवसंरचना के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को तेज़ बनाना।
    • छोटे सेल और दूरसंचार लाइनों के लिए स्ट्रीट फर्नीचर के उपयोग की अनुमति के लिए समयबद्ध प्रक्रिया लागू करना।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें