घर से काम करने के दौरान लैपटॉप हो गया है गर्म, तो तुरंत करें यह काम

लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग दफ्तर का काम अपने घर से कर रहे हैं। ऐसे में कई बार लैपटॉप ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण ओवर हीट हो जाता है, जिससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो लैपटॉप को ओवर हीट होने से बचाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारे में विस्तार से...

सीपीयू फैन खराब होने की स्थिति में न करें लैपटॉप का उपयोग
कभी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को पोंछने के लिए गीले कपड़े का प्रयोग न करें। यदि लैपटॉप का सीपीयू फैन काम नहीं कर रहा है, तो ध्यान रखें की उसको अधिक समय तक प्रयोग न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो उसमें ओवर हीटिंग की समस्या आ सकती है।

कूलिंग किट है बेहतर ऑप्शन
यदि लैपटॉप पुराना हो गया है, तो ज्यादा देर तक उसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे लैपटॉप जल्दी गर्म हो सकता है। ऐसे में अतिरिक्त कूलिंग किट बेहतर विकल्प है। लैपटॉप फैन को हमेशा अपने लैपटॉप की बनावट के हिसाब से ही खरीदें। यदि कूलिंग किट के बाद भी बैटरी गर्म हो रही है, तो बैटरी बदल दें। लैपटॉप में बार-बार चार्जर लगाने से भी ओवर हीटिंग की समस्या हो जाती है।