Coronavirus: वर्क फ्रॉम होम करने के छह बेस्ट तरीके, नहीं होगी कोई परेशानी

प्रदीप पाण्डेय
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Mar 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak lockdown In India, know best way to work from Home
pixabay - फोटो : वर्क फ्रॉम होम

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई कोशिशें की जा रही है। उनमें सबसे कारगर कोशिश हो सकती है सोशल डिस्टेंसिंग, यानी दूसरों से दूर रहना और जितना हो सके अपने घर पर रहना। लेकिन काम के लिए लोगों को घरों से निकलना ही पड़ रहा है। लोग वर्क फ्रॉम होम करके इसका भी तरीका निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों ने घर से काम करना शुरू कर दिया है, तो कई लोग अब शुरू करने वाले हैं। अगर आप भी घर से काम शुरू करने वाले हैं और सोच रहे हैं कि कैसे घर से अच्छे तरीके से काम करें। तो ये छह तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।

    work from home
    work from home - फोटो : Pixabay

    घर पर क्या पहनें

    वर्क फ्रॉम होम सुनते ही लोगों के दिमाग में पहली बात आती है कि घर पर आराम से पजामे में कंफर्टेबल होकर काम करेंगे। लेकिन अगर आप नहाकर वो कपड़े पहनते हैं, जो आप ऑफिस जाने के लिए पहनते हैं तो इससे आप काम करने के लिए दिमाग़ी रूप से तैयार हो जाते हैं। आप कैसे कपड़े पहनते हैं ये आपके काम पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को लग सकता है कि वो फॉर्मल कपड़े पहनेंगे तो ज्यादा ठीक रहेगा और अगर उन्हें वीडियो कॉल करना पड़े तो भी वो सहज होंगे।

    time
    time - फोटो : Pixabay

    रूटीन तय करें

    अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो आपके काम करने के घंटे तय होंगे। इसलिए जब आप घर से काम कर रहे हों, तब भी इन घंटों के हिसाब से काम करना चाहिए। आप उसी तरह दिन शुरू करें जैसे सामान्य तौर पर करते हैं। ऑफिस पहुंचकर आप जितने बजे काम शुरू करते हैं, उतने ही बजे घर से भी काम शुरू करें और जितने बजे तक ऑफिस में काम करते हैं, उतने बजे तक ही घर पर भी काम करें। ब्लॉगर और फ्रीलांस राइटर एम शेल्डन कहती हैं कि वो रूटीन तय करके घर से काम करती हैं। वो सलाह देती हैं, "सही समय पर सो जाएं। ताकि आपकी नींद पूरी हो सके और आप उस समय पर उठ जाएं, जिस पर सामान्य तौर पर उठते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें