कौन से ATM में है पैसा, बताएगा यह मोबाइल एप, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 01 Dec 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
ATM locator mobile app with cash availability including U ATM and SBI Finder
ATM LOCATOR - फोटो : amar ujala

    कई बार ऐसा होता है कि आप किसी एटीएम में पैसे निकालने के लिए जाते हैं लेकिन वहां जाने पर आपको पता चलता है कि एटीएम में पैसा ही नहीं है। ऐसे में आपका पूरा समय बर्बाद हो जाता है और आपको किसी अन्य एटीएम की तलाश करनी पड़ती है। ऐसे में एक आपकी मदद कर सकता है। इस एप से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास कहां पर एटीएम और कौन-से एटीएम में पैसा है?

    ATM LOCATOR
    ATM LOCATOR - फोटो : play store

    सबसे पहले एटीएम लोकेटर की बात करें तो आप गूगल प्ले-स्टोर से ATM Locator एप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास कहां-कहां एटीएम है। खास बात यह है कि यह एप भारत से बाहर जाने पर भी काम करता है। इस एप में मैप के जरिए एटीएम की लोकेशन दिखती है।

    u-atm
    u-atm - फोटो : play store

    U-ATM Union Bank of India

    यह यूनियन बैंक का एटीएम लोकेटर एप है। इस एप की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास एटीएम कहां पर है और कौन-से एटीएम में पैसा है। यह एप आपकी अंतिम निकासी के आधार पर एटीएम का सुझाव देता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें