आप करते है इंटरनेट का इस्तेमाल, तो गांठ बांध लें ये बातें, नहीं होगा जरा-सा भी नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 18 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Internet Safety Tips For Everyone In Hindi
Internet Safety Tips - फोटो : amar ujala

    आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। लोग किसी भी चीज के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल का उपयोग करते हैं, क्योंकि उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर विस्तार में जानकारी मिल जाती है। लेकिन कई बार यूजर्स अनजाने में ऐसी वेबसाइट्स पर क्लिक कर देते हैं, जिससे उनके डाटा से लेकर अकाउंट तक पर खतरा मंडराने लगता है।

    वहीं, दूसरी तरफ लोग अपने फेसबुक और जी-मेल जैसे अकाउंट के लिए एक ही आईडी पासवर्ड रखते हैं। इससे हैकर्स को डाटा लीक या चोरी करने में आसानी होती हैं। हम आपको इंटरनेट पर ब्राउजिंग करने से पहले कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो कि आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे। तो आइए जानते हैं इंटरनेट इस्तेमाल करने से पहले इन पांच बड़ी बातों के बारे में...

    internet
    internet - फोटो : amar ujala

    आप अपने डाटा को सुरक्षित रखना चाहते है, तो आपको ब्राउजिंग कूकीज पर नजर बनाए रखनी होगी। क्योंकि ये कूकीज ही अन्य साइट्स को आपकी जानकारी देती हैं। प्राइवेसी टूल आपकी कूकीज पर पूरी तरह से नजर बनाए रखता है। इसके अलावा आप ब्राउजर के सिक्योरिटी फीचर्स का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपका डाटा कभी लीक या चोरी नहीं होगा।

    internet
    internet - फोटो : amar ujala

    ब्राउजिंग सुरक्षित बनाने के लिए आपको सेटिंग को ऑटोमेटिक की बजाय मैन्युअल रखनी चाहिए। मैन्युअल सेटिंग रखने से आपकी अनुमति के बिना ब्राउजर अपडेट नहीं होगा। इसके साथ ही आपको ब्राउजर को समय-समय पर अपडेट करना पड़ेगा, क्योंकि इससे आपको सिक्योरिटी के नए फीचर्स मिलते रहेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें