आप घर बैठे कर सकेंगे आधार कार्ड लॉक, कोई चाहकर भी नहीं कर पाएगा छेड़छाड़

डिजिटलाइजेशन के इस दौर में लोग पहचान पत्र की बजाय अब सबसे ज्यादा आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इससे सिम लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक के काम आसानी से पूरे हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में आधार कार्ड को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिनमें इसके गलत उपयोग होने की जानकारी मिली थी।

इस परेशानी से निपटने के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) ने लोगों को आधार लॉक या अनलॉक की सुविधा दी है। हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे है, जिससे आप आसानी से घर बैठे ही चंद मिनटों में आधार कार्ड लॉक कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड लॉक करने का पूरा तरीका...

आधार कार्ड लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको लेफ्ट साइड की तरफ माय आधार का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करें।