2,000 रुपये से कम कीमत में मिलते हैं ये 5 ब्लूटूथ स्पीकर्स, 8 घंटे तक चलेगी बैटरी

आजकल वायरलेस यानी ब्लूटूथ स्पीकर्स का काफी क्रेज है और हो भी क्यों ना। इनके फायदे ये हैं कि आप इन स्पीकर्स को कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं और बिना तार के इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आउटडोर पार्टी के लिए ब्लूटूथ स्पीकर्स शानदार होते हैं। ऐसे में अगर आप भी ब्लूटूथ स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए 5 ब्रांडेड ब्लूटूथ स्पीकर की लिस्टे लेकर आए हैं जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है।

1. JBL Go
JBL GO की साउंड क्वालिटी शानदार है। इसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग में 5 घंटे तक का बैकअप देती है। इसमें नॉयज कैंसिलेशन स्पीकर फोन भी है यानी आप बिना फोन को टच किए इसकी मदद से आसानी से बात कर सकते हैं। इसे अमेजॉन से 1,674 रुपये में खरीदा जा सकता है।

2. BoAt Stone 600
अगर आपको खूब घूमने का शौक है तो यह स्पीकर आपके लिए परफेक्ट है। इसकी डिजाइन भी बढ़िया है। इसे कहीं रखने में आपको दिक्कत नहीं होगी। इस स्पीकर 10 वॉट तक का साउंड है और इसकी बैटरी लाइफ 8 घंटे की है। ऑनलाइन यह स्पीकर 1,899 रुपये में मिल जाएगा।