भूल गए हैं एंड्रॉयड मोबाइल का स्क्रीन लॉक, ये हैं खोलने के 4 तरीके

अगर आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल है तो आपने स्क्रीन लॉक भी जरूर लगाया होगा। आप में से कई लोगों के साथ ऐसा भी हुआ होगा कि आप फोन का पैटर्न लॉक भूल गए हों। ऐसे में बड़ी दिक्कत हो जाती है तो आइए आपको फोन का पैटर्न लॉक खोलने के 4 तरीके बताते हैं।

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की मदद से
एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर सर्विस आपके गूगल अकाउंट से लिंक होती है। अगर आप फोन का लॉक भूल गए हैं तो किसी दूसरी डिवाइस से गूगल अकाउंट लॉगिन करें और फिर एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर सर्च करके फोन को अनलॉक करें। हालांकि इसके लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

Find My Mobile
यह गूगल डिवाइस मैनेजर की तरह सैमसंग की सर्विस है। अगर आपके पास सैमसंग का फोन है तो //findmymobile.samsung.com/login.do पर जाएं और अपने सैमसंग अकाउंट से लॉगिन करें और फिर । Lock my screen पर क्लिक करके फोन को अनलॉक करें। लेकिन अगर आपने कभी सैमसंग अकाउंट नहीं बनाया है तो यह सर्विस काम नहीं करेगी।1