फेस्टिव सेल में ना करें ये 5 गलतियां, नहीं तो बाद में पछतावा ही हाथ लगेगा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Amazon, Flipkart, Paytm festival sale: Tips for shopping
Online shopping

    फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है और इसी बीच अमेजॉन Amazon, फ्लिपकार्ट Flipkart जैसी कई ई-कॉमर्स कंपनियां भारी छूट के साथ सामान बेचने का दावा कर रही हैं। कई प्रोडक्ट्स पर 20 हजार रुपये का तो कईयों पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन आपको इस सेल में थोड़ा संभलकर रहना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

    फेस्टिव सीजन शॉपिंग में रखें इन 5 बातों का ख्याल

    Online shopping
    Online shopping

    आपकी जरूरत क्या है?

    सेल के विज्ञापन और ऑफर्स देखकर हमें लगता है कि ऐसा सेल फिर कभी दुबारा नहीं आएगा। ऐसे में हम शॉपिंग के लिए टूट पड़ते हैं और जिन चीजों की जरूरत नहीं है उन्हें भी खरीद लेते हैं। कई बार फ्री में हमें ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो किसी काम की होती ही नहीं हैं। ऐसे में आप ना उसे रख सकते हैं और ना ही किसी को गिफ्ट कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि लिमिटेड स्टॉक के झांसे में ना आयें और फ्री सामान या बंपर छूट की लालच में आकर बिना जरूरत वाली चीजें ना खरीदें।

    विज्ञापन

    ये ऑफर ना मिलेगा दोबारा

    Online shopping
    Online shopping

    ऐसा आपको बिलकुल भी नहीं सोचना है, जो ऑफर आज है वह कल भी होगा। आप खुद ही अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर हुई कुछ दिन पहले की सेल की तुलना अभी चल रही सेल से कर लीजिए। आपको पता चलेगा कि आज और पहले की कीमत में कोई खास अंतर नहीं है। फेस्टिव सीजन में कम दाम वाली वस्तुओं की कीमत ज्यादा करके और फिर उस पर 70-80 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है, ऐसे में आपको लगता है कि 80 फीसदी की छूट मिल रही है लेकिन ऐसा होता बिलकुल भी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोस्तों की देखा-देखी ना करें

    Online shopping
    Online shopping

    फेस्टिव सीजन में आपको बहुत सारे दोस्त शॉपिंग करेंगे। कुछ तो इसलिए भी शॉपिंग करते हैं क्योंकि उनके आसपास के लोग कुछ-ना-कुछ खरीद रहे होते हैं। ऐसे में समझदारी से काम लें और खर्च सिर्फ इसलिए ना करें क्योंकि बाकी सब भी कर रहे हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि शॉपिंग से तनाव कम होता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि शॉपिंग से आपका तनाव और बढ़ सकता है।

    एक्सचेंज में खरीदने से पहले जानें असली कीमत

    Online shopping
    Online shopping

    कई बार सेल में एक्सचेंज ऑफर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि वे सस्ता सामान खरीद रहे हैं, लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप एक्सचेंज में कुछ भी खरीदने से पहले दूसरे सोर्स से उस प्रोडक्ट की असली कीमत पता करें। बिना रिसर्च किए शॉपिंग करना आपको परेशान कर सकता है।

    बिना HTTPS:// वाली साइट से शॉपिंग ना करें

    HTTPS
    HTTPS

    जब भी शॉपिंग करें तो उस वेबसाइट का यूआरएल चेक करें। अगर साइट का यूआरएल HTTPS:// से शुरू हो रही तो ही शॉपिंग के लिए आगे बढ़ें। दरअसल HTTPS:// वेबसाइट की सिक्योरिटी बताती है। जिन साइट्स की शुरुआत HTTPS:// से होती है उन्हें सिक्योर माना जाता है। बिना HTTPS:// साइट से आपकी क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की बैंकिंग डिटेल लिक्स हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें