BSNL ने पेश किया दशहरा विजय ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा 50 %  का कैशबैक

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
BSNL gives 50 Percent Cashback on Talk Time Vouchers With Dussehra Vijay Offer
BSNL Cashback Dussehra Vijay Offer

    BSNL ने फेस्टिव सीजन के बीच शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का नाम कंपनी ने दशहरा विजय रखा है। इस ऑफर के तहत वॉयस रिचार्ज पर 50 फीसदी की कैशबैक मिलेगा। इसके लिए बीएसएनएल के ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज कराना होगा। यह ऑफर 25 सितंबर से पूरे देश में लागू हो जाएगा।

    कितने के रिचार्ज पर मिलेगा 50 फीसदी का कैशबैक?

    बीएसएनएल 5जी
    बीएसएनएल 5जी

    बीएसएनएल के विजय दशहरा के तहत 25 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच रिचार्ज कराए गए रिचार्ज पर 50 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक सिर्फ 42, 44, 65, 69, 88 और 122 रुपये पर मिलेगा। इसके अलावा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कराए गए 30 रुपये के रिचार्ज पर फुलटॉकटाइम मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः हुवावे ने 4 कैमरे के साथ लॉन्च किया मायमैंग 6, जानें कीमत

    बीएसएनएल के डायरेक्टर (CM) आरके मित्तल ने अपने एक बयान में कहा, 'हम हमेशा से फेस्टिव सीजन में एक्स्ट्रा बेनिफिट वाले प्लान लाते हैं। वहीं इस नवरात्रि के खास मौके पर 50 फीसदी कैशबैक ऑफर पेश किया है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें