WhatsApp: नए साल से इन स्मार्टफोन में नहीं काम करेगा, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 11 Dec 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
whatsapp will stop working on these phones by february 2020 all you need to know
whatsapp - फोटो : whatsapp

    WhatsApp नए साल में अपने यूजर्स को झटका देने जा रहा है। दरअसल व्हाट्सएप फरवरी 2020 से चुनिंदा स्मार्टफोन में सपोर्ट देना बंद करेगा जिनमें विंडो, आईओएस और एंड्रॉयड के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में शामिल हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस जानकारी को कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट पर साझा की है। हालांकि, इससे पहले व्हाट्सएप ने 2016 में ब्लैकबैरी और नोकिया के मोबाइल में सपोर्ट देना बंद कर दिया था।

    whatsapp
    whatsapp

    व्हाट्सएप का इन डिवाइसेज में नहीं देगा सपोर्ट

    व्हाट्सएप के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, नोकिया Lumia के साथ अन्य स्मार्टफोन यूजर्स 31 दिसंबर 2019 के बाद से व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप ने ब्लॉग आगे बताया है कि एंड्रॉयड 2.3.7 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले यूजर्स को व्हाट्सएप को सपोर्ट नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ आईओएस 7 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद हो जाएगा।

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    आखिर क्यों व्हाट्सएप इन स्मार्टफोन में नहीं करेगा काम

    व्हाट्सएप नए साल से पुराने आईओएस और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग वर्जन पर काम करना बंद कर देगा। सोशल मीडिया कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए फीचर्स भी सपोर्ट नहीं करते हैं। आपको बता दें कि व्हाट्सएप पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले फोन्स में धीरे-धीरे सपोर्ट देना बंद करेगा। साथ ही उन डिवाइसेज को लेटेस्ट अपडेट भी नहीं दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें