Reliance Jio ने 98 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 10 Dec 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Jio Update Rs 98 Prepaid Plan After Tariff Hike From December 2019 Know In Details
reliance jio - फोटो : amar ujala

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance JIo) ने एक बार फिर से उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स को इस पैक में पहले की तुलना में ज्यादा एसएमएस मिलेंगे। कंपनी ने इस प्लान को कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं, छह दिसंबर से जियो के महंगी कीमत वाले प्लांस भी लागू हो चुके हैं। दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी तीन दिसंबर को प्रीपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से ही दूरसंचार बाजार में तीनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

    jio plan
    jio plan - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान

    नए अपडेट के बाद अब यूजर्स को जियो के इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी 98 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस देती थी। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio का 149 रुपये वाला प्लान

    जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें