WhatsApp ने यूजर्स के लिए डार्क मोड किया लॉन्च, ऐसे करें इस फीचर को एक्टिवेट

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने लंबे समय के बाद डार्क मोड (Dark Mode) को एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड का रंग पूरी तरह डार्क ग्रीन हो जाएगा। वहीं, यूजर्स इस फीचर को थीम सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकेंगे। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर की स्टेबल वर्जन पर लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप के डार्क मोड के बारे में विस्तार से...

व्हाट्सएप का डार्क मोड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का डार्क मोड एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.13 पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स को डार्क मोड इस्तेमाल करने के लिए बीटा वर्जन को अपडेट करना होगा। वहीं, हम इस खबर में दो तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे यूजर्स डार्क मोड का उपयोग कर सकेंगे।

पहले तरीके की बात करें तो आप व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.20.13 के एपीके फाइल (APK) को इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते है। लेकिन यह तरीका सुरक्षित नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ आप गूगल प्ले के बीटा टेस्टर कार्यक्रम के साथ जुड़कर इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।