अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का फोन हुआ था हैक, सऊदी क्राउन प्रिंस पर लगा आरोप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 22 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos Phone Have Been Hacked by Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman
jeff bezos AND saudi prince salman - फोटो : social media

    अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के मोबाइल के फोन की रिपोर्ट सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के फोन को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हैक किया था। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि साल 2018 में जेफ बेजोस को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उनके फोन को हैक किया गया था। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक जेफ बेजोस को वह मैसेज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के पर्सनल अकाउंट से भेजा गया था

    ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने अपने एक फोरेंसिक सूत्र के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी के प्रिंस के व्हाट्सएप अकाउंट से जेफ बेजोस को भेजे गए मैसेज में एक वायरस था। गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि अभी तक यह नहीं पता है कि फोन से क्या डाटा निकाला गया था, लेकिन यह जरूर कहा गया है कि कुछ ही समय में बेजोस के फोन से बड़ी मात्रा में डाटा डिलीट किए गए थे।

    विज्ञापन

    हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि डाटा का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ। वहीं इस रिपोर्ट के सामने के बाद सऊदी के अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके कहा है कि हाल की मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जेफ बेजोस के फोन के हैकिंग के पीछे सऊदी के प्रिंस का हाथ है। हम इसकी जांच की मांग करते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को भारत पहुंचे थे। भारत में बेजोस अमेजन संभव कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि '21वीं सदी भारतीय सदी के नाम से जानी जाएगी। भारत में कुछ खास है। हम भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें