भारतीय जीपीएस सिस्टम NavIC से लैस होंगे स्मार्टफोन, मिलेगी सटीक जानकारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 22 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Qualcomm launched new three new chipset including Snapdragon 720G in India with NavIC help of ISRO
isro navic - फोटो : social media

    प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ भारत में तीन चिपसेट लॉन्च किए हैं जिनमें स्नैपड्रैगन 720G, स्नैपड्रैगन 662 और स्नैपड्रैगन 460 शामिल हैं। अपने नए चिपसेट को लेकर क्वॉलकॉम का दावा है कि 4जी कनेक्टिविटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पहले से बेहतर होगी।

    हालांकि इन तीनों चिपसेट में 5जी का सपोर्ट नहीं दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि क्वॉलकॉम के इन तीनों चिपसेट में इसरो के ‘नाविक’ (नेविगेशन विद इंडियन कॉन्सटेलेशन) का सपोर्ट दिया गया है। तीनों चिपसेट को इसरो की देखरेख में तैयार किया गया है। बता दें कि नाविक भारतीय जीपीएस सिस्टम है।

    विज्ञापन

    सबसे पहले आपको बता दें कि नाविक भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है। उदाहरण के तौर पर समझें तो जिस तरह अमेरिका के पास जीपीएस है, रूस के पास ग्लोनॉस है, यूरोप के पास गैलीलियो है, चीन के पास बायडू (BeiDou) नेविगेशन सिस्टम है, उसी तरह अब भारत पास नाविक (NavIC) है। नाविक नेविगेशन के जरिए पांच मीटर की दूरी से सटीक जानकारी हासिल की जा सकेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नाविक में डुअल फ्रीक्वेंसी है, इसलिए यह जीपीएस से सटीक होगा, क्योंकि जीपीएस में सिर्फ एक ही फ्रीक्वेंसी है। जीपीएस के मुकाबले शहरी इलाकों में नाविक की सटीकता छह गुना अधिक होगी। नाविक को भारत के भौगोलिक हिसाब से तैयार करेगा। ऐसे में यह संकरी गलियों और पगडंडी वाले इलाके में भी सटीकता के से काम करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 30 भारतीय कंपनियां नाविक के साथ गाड़ियों के लिए ट्रैकर बना रही हैं।

    क्वॉलकॉम के इन चिपसेट की लॉन्चिंग के साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन निर्तामा कंपनी शाओमी और रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि वे जल्द ही भारत में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर के साथ अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें