Weekly tech Wrap: पेड ट्विटर वेरिफिकेशन से भारत के सबसे सस्ते 5G फोन तक, ये हैं इस हफ्ते के प्रमुख अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Nov 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap Twitter Paid Verification To cheapest 5g phone launched in india Latest Tech Updates In Hindi
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    टेक वर्ल्ड में इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चाएं ट्विटर की रहीं। तमाम बवाल और विरोध के बाद ट्विटर ने पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा को अमेरिका से शुरू किया। हालांकि इसके बाद कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने ब्लू टिक हासिल किया और इसके बाद फेक ट्वीट भी किए, इससे परेशान होकर ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए। अब फिर से ये दावे किए जा रहे हैं कि अगले हफ्ते से पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा को शुरू किया जाएगा। वहीं इस हफ्ते लावा ने भारत का सबसे सस्ता 5G फोन Lava Blaze 5G को लॉन्च किया। इस फोन को 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया। इस हफ्ते अमेजन प्राइम ने सबसे कम कीमत वाला नया सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान (599 रुपये) भी लॉन्च किया है। ऐसी ही हफ्तेभर की टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ हफ्तेभर की प्रमुख लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

    Twitter
    Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क पेड ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा अगले हफ्ते तक दोबारा शुरू कर सकते हैं। दरअसल, अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए, इससे परेशान होकर ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे।

    यहां पढ़ें पूरी खबर 

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क
    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

    Elon Musk का यू टर्न

    नए मालिक एलन मस्क ने यू टर्न लेते हुए नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुलाया है, हालांकि ऐसा सिर्फ अमेरिकी कर्मचारी के लिए हुआ है। मस्क ने 28 अक्तूबर को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया गया था।

    यहां पढ़ें पूरी खबर 

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें