Twitter: फिर से शुरू होगी ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस, एलन मस्क ने अगले सप्ताह तक वापसी के दिए संकेत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Nov 2022 10:38 AM IST
सार

मस्क ने इससे पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर ट्विटर गिरती विज्ञापन आय को ऑफसेट करने के लिए सब्सक्रिप्शन राजस्व को बढ़ाने में विफल रहा तो ट्विटर आगामी आर्थिक मंदी से बचने में सक्षम नहीं होगा।

विज्ञापन
Twitter Blue tick Subscription Program probably coming back end of next week said Musk
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क पेड ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा अगले हफ्ते तक दोबारा शुरू कर सकते हैं। दरअसल, अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए, इससे परेशान होकर ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे।

    twitter blue badge
    twitter blue badge - फोटो : सोशल मीडिया

    एलन मस्क ने आज एक यूजर्स को ट्वीट में जवाब देते हुए कहा कि ट्विटर ब्लू शायद "अगले सप्ताह के अंत में वापस आ जाएगा", इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा की जल्द वापसी हो सकती है।

    विज्ञापन
    Elon Musk
    Elon Musk - फोटो : ANI

    दरअसल, मस्क को तमाम बदलाव के बीच कंपनी के दिवालिया होने की चिंता सता रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मस्क ने इससे पहले भी चेतावनी दी कि अगर ट्विटर गिरती विज्ञापन आय को ऑफसेट करने के लिए सब्सक्रिप्शन राजस्व को बढ़ाने में विफल रहा तो ट्विटर आगामी आर्थिक मंदी से बचने में सक्षम नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें