Weekly Tech Wrap: BGMI की वापसी से लेकर गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, जानें इस सप्ताह की प्रमुख टेक खबरें

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी BGMI की भारत में 10 महीने बाद वापसी हो गई है। इस मोबाइल गेम को पिछले साल सिक्योरिटी के कारण भारत में बैन कर दिया गया था। इस गेम को एंड्रॉयड के साथ आईओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है। वहीं इस हफ्ते कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें Tecno Camon 20 सीरीज, वनप्लस का स्पेशल एडिशन फोन, एसर गेमिंग लैपटॉप, सैमसंग के मेड-इन-इंडिया OLED टीवी जैसे डिवाइस शामिल हैं। ऐसी ही हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख लॉन्चिंग के साथ बड़े टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए देखते हैं।

सैमसंग की मेड-इन-इंडिया OLED टीवी
भारत में अपनी स्मार्ट टीवी रेंज का विस्तार करते हुए सैमसंग ने मेड-इन-इंडिया OLED टीवी सीरीज Samsung OLED TV को लॉन्च किया। इस सीरीज को न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K के साथ पेश किया गया। सैमसंग ओएलईडी टीवी रेंज में दो सीरीज एस95सी और एस90सी शामिल हैं। टीवी रेंज की शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

OnePlus 11 5G Marble Odyssey
इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन का बैक पैनल एकदम असली मार्बल की तरह लगता है। फोन के बैक पैनल को असली मार्बल की तरह बनाने के लिए दुर्लभ माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हर एक फोन में अलग विजुअल टेक्सचर एक्सपीरियंस देता है।