OnePlus ने भारत में लॉन्च किया स्पेशल एडिशन फोन, मार्बल फिनिश के लिए हुआ है रॉक मटेरियल का इस्तेमाल
OnePlus 11 5G Marble Odyssey फोन के बैक को असली मार्बल की तरह बनाने के लिए दुर्लभ माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। हर एक फोन में अलग विजुअल टेक्सचर एक्सपीरियंस मिलेगा।

विस्तार
वनप्लस ने सोमवार को लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन OnePlus 11 5G Marble Odyssey (मार्बल ओडिसी) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का बैक पैनल एकदम असली मार्बल की तरह लगता है। कंपनी का कहना है फोन के बैक को असली मार्बल की तरह बनाने के लिए दुर्लभ माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हर एक फोन में अलग विजुअल टेक्सचर एक्सपीरियंस मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य खूबियों के बारे में...
OnePlus 11 5G मार्बल ओडिसी लीमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अब तक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहां जा रहा है कि स्पेशल एडिशन फोन को रेगुलर फोन से 3 हजार अधिक कीमत पर बेचा जा सकता है। बता दें कि इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 56,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये है।
वनप्लस के अध्यक्ष और सीओओ किंडर लियू ने कहा कि वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी के साथ, हमने एक असाधारण स्मार्टफोन बनाया है जो न केवल असाधारण कलात्मकता और नवाचार दिखाता है, जिसके लिए वनप्लस जाना जाता है, बल्कि यह एक मास्टरपीस भी है जो प्रत्येक यूजर्स को अद्वितीय एक्सपीरियंस देता है।
विशेष रूप से, मार्बल जैसे रियर पैनल के लिए मूल ग्लास बैक का मात्र 25 प्रतिशत यील्ड रेट था, लेकिन बाद में इसे रिफाईनमेंट के माध्यम से अंतिम लिमिटेड एडिशन डिवाइस के लिए 50 प्रतिशत यील्ड रेट मिलता है।
- Acer Gaming Laptop: लॉन्च हुआ नया गेमिंग लैपटॉप Aspire 5, कॉम्पैक्ट साइज से साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
- AI App: बड़े कमाल का है यह एआई एप, चुटकियों में बता देगा सामान असली है या नकली
- Smart Pants: शर्मसार होने से बचाएगा ये स्मार्ट पेंट, चेन खुला रहने पर भेजेगा अलर्ट
- Boat Rockerz 255: 30 घंटे बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ वायरलेस नेकबैंड, पानी में भी नहीं होगा खराब!