Samsung ने भारत में लॉन्च किया मेड इन इंडिया OLED टीवी, दमदार साउंड के साथ मिलेगा 4K डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Jun 2023 04:13 PM IST
सार

Samsung OLED TV न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K सपोर्ट के साथ आता है, जो अल्टीमेट एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और अविश्वसनीय स्क्रीन ब्राइटनेस देने का दावा करता है।

विज्ञापन
Samsung Made in india OLED TV range launched in india know price and specifications
Samsung OLED TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में अपनी स्मार्ट टीवी रेंज का विस्तार करते हुए सैमसंग ने मेड-इन-इंडिया OLED टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K के साथ पेश किया गया है। नई सैमसंग ओएलईडी टीवी रेंज में दो सीरीज एस95सी और एस90सी शामिल हैं। दोनों सीरीज तीन साइज 77 इंच, 65 इंच और 55 इंच डिस्प्ले पैनल में आती हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये है।

    नई मेड-इन-इंडिया सैमसंग ओएलईडी टीवी रेंज की शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये है। इसे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और सैमसंग.कॉम से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। उपभोक्ता चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 20% तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं और 2,990 रुपये से शुरू होने वाली आसान ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं। सभी OLED स्मार्ट टीवी मॉडल 2 साल की वारंटी के साथ आते हैं।

    विज्ञापन

    सैमसंग ओएलईडी टीवी न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K सपोर्ट के साथ आता है, जो अल्टीमेट एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और अविश्वसनीय स्क्रीन ब्राइटनेस देने का दावा करता है। प्रोसेसर स्क्रीन-बाय-स्क्रीन आधार पर कंटेंट को एनालाइज करने के लिए एआई-आधारित एल्गोरिदम का उपयोग करता है, और एचडीआर ओएलईडी+ प्रत्येक फ्रेम को ऑप्टिमाइज करता है, ताकि यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर हो सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग का कहना है कि नए ओएलईडी टीवी दुनिया के पहले ओएलईडी टीवी हैं जिन्हें पैनटोन द्वारा 2,030 पैनटोन कलर और 110 स्किन टोन कलर की सटीक एक्सप्रेशन के साथ मान्य किया गया है। इसमें एक इंटेलिजेंट आई कम्फर्ट मोड है जो आसपास की लाइट के आधार पर ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें