जरूरत की खबर: बहुत काम के हैं एंड्रॉयड फोन के ये 'सीक्रेट' फीचर्स, नहीं जानते हैं तो जान लीजिए
विज्ञापन

आज के समय में स्मार्टफोन तो आपको घर-घर में देखने को मिल जाएंगे। कई घर तो ऐसे भी हैं, जहां अगर पांच सदस्य हैं तो पांचों के पास अलग-अलग और अपना मोबाइल फोन है। आपके पास भी होगा और आप खूब उसका इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन अगर आपसे आपके ही स्मार्टफोन के बारे में पूछ लिया जाए कि आप उसके बारे में कितना जानते हैं यानी आपके फोन में कौन-कौन से फीचर्स हैं तो जाहिर है आप इसका जवाब पूरी तरह से नहीं दे पाएंगे। ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जो अपने एंड्रॉयड फोन के बारे में सबकुछ जानते होंगे। दरअसल, बात ये है कि लोग दूसरों की देखा-देखी स्मार्टफोन रख तो लेते हैं, लेकिन उसके तमाम फीचर्स को समझने की कोशिश नहीं करते, बल्कि कुछ आसान फीचर्स के बारे में जान लेते हैं, जिससे काम चल जाए।आइए जानते हैं एंड्रॉयड फोन के कुछ ऐसे ही 'सीक्रेट' फीचर्स के बारे में...

बैटरी के बारे में
- आपके स्मार्टफोन में कई ऐसे एप्स होते हैं, जो बहुत ज्यादा बैटरी खपत करते हैं, लेकिन उनके बारे में आपको जानकारी ही नहीं होती है। तो यह जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने फोन की सेटिंग में जाएं और बैटरी के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि कौन सा एप कितनी बैटरी खपत करता है।

दो फिंगरप्रिंट भी कर सकते हैं एक्टिवेट
- कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन में बाएं हाथ का फिंगरप्रिंट सेट कर लेते हैं, लेकिन अगर बायां हाथ किसी काम में व्यस्त रहता है तो हमें सोचना पड़ता है कि फोन का लॉक कैसे खोलें। इस परेशानी से बचने का सबसे आसान उपाय ये है कि आप अपने फोन में दो फिंगरप्रिंट ऐड कर लें। इसके लिए सेटिंग में जाएं और 'पासवर्ड एंड सिक्योरिटी' पर क्लिक करें और एक नया फिंगरप्रिंट ऐड कर लें।
विज्ञापन