काम की बात: मोबाइल बेचते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना बाद में पछताएंगे

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 17 Oct 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day Do not make these mistakes while selling old mobile phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में लगभग हर किसी के मोबाइल फोन है और खासकर स्मार्टफोन। आजकल जमाना तो स्मार्टफोन का ही है। इस वजह से हर कंपनी अपने स्मार्टफोन को बेहतर बताने में लगी हुई है। खैर, ये तो लोगों की भी अपनी पसंद होती है कि उन्हें किस कंपनी का मोबाइल फोन पसंद आता है। हालांकि आज के समय में एक ही फोन को लोग ज्यादा समय तक रखना नहीं चाहते हैं और कोई नया मॉडल आने पर वो पुराने फोन को बेचने की फिराक में लग जाते हैं। मोबाइल दुकानों में या फिर ऑनलाइन या रिटेल स्टोर में ये पुराने फोन आसानी से बिक जाते हैं। अगर आप भी अपने पुराने फोन को बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि इसमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, वरना आपको फोन का पर्सनल डाटा लीक होने का खतरा रहता है।ऐसे में आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी गलतियों के बारे में, जो अक्सर लोग स्मार्टफोन बेचते समय कर देते हैं। आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आजकल तो लोग अपने फोन में गूगल आईडी को लॉगिन करके ही रखते हैं, लेकिन अगर आप मोबाइल को बेचने जा रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि गूगल आईडी को लॉगआउट जरूर कर लें। इसके लिए यूजर एंड अकाउंट्स के ऑप्शन पर जाएं और 'रिमूव' के विकल्प पर क्लिक कर दें। बस आपका अकाउंट लॉगआउट हो जाएगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कई बार ऐसा होता है कि लोग जल्दबाजी में अपना फोन बेचने के चक्कर में अपने जरूर डाटा का बैकअप लेना ही भूल जाते हैं। ऐसे में डाटा के लीक होने का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पहले अपने जरूरी डाटा का बैकअप बना लें। हर एक जरूरी तस्वीर, दस्तावेज और वीडियो आदि को गूगल ड्राइव में सेव कर लें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें