काम की बात: अपना असली नंबर बताए बिना किसी को भी करें फोन और भेजें मैसेज, जान लीजिए तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 17 Oct 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day How to call and send messages to anyone without showing real mobile number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    एक समय था जब टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सारी चीजें लोगों को नामुमकिन ही लगती थीं। अब मोबाइल फोन को ही ले लीजिए। जब चिट्ठियों का जमाना था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब लोग मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे और झट से किसी को मैसेज भेज देंगे, कॉल कर लेंगे और वो तुरंत मैसेज को पढ़कर या कॉल करके जवाब भी दे देगा। आज टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गई है कि कुछ भी नामुमकिन सा नहीं रहा और सबसे बड़ी बात कि तकनीक ने हमारी निजता को भी बनाए रखा है। आमतौर पर ऐसा होता है कि अगर आप किसी को फोन करते हैं या मैसेज भेजते हैं तो उस व्यक्ति के पास आपका नंबर चला जाता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आप अपनी निजता को बनाए रखना चाहते हैं और किसी को अपना मोबाइल नंबर दिए बिना ही मैसेज या कॉल करना चाहते हैं तो क्या यह संभव है? तो इसका जवाब है- हां।आइए जानते हैं इसके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी फोन करने या मैसेज भेजने के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले-स्टोर से Text Me नाम के एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको एक विकल्प मिलेगा, जिसमें आप वह नंबर डाल कर रजिस्टर कर सकते हैं, जो आप अपने असली नंबर के बदले में दिखाना चाहते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने मोबाइल नंबर से जिसे भी फोन करेंगे, उसके मोबाइल पर आपका असली नंबर नहीं दिखेगा, बल्कि वो नंबर दिखेगा, जो आपने एप पर रजिस्टर किया है। यहां तक कि आप अपने असली नंबर से मैसेज भी भेजेंगे तो उसे आपका नंबर पता ही नहीं चल पाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें