कमजोर और साधारण पासवर्ड हैं 80 फीसदी हैकिंग हमले के जिम्मेदार: रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 07 Jun 2020 12:23 PM IST
secure link report reveals Weak passwords are responsible for 80 percent of hacking cases know about it
facebook password

    आम तौर पर हम में से अधिकतर लोग अलग-अलग वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग अकाउंट बनाते हैं, जिनको सुरक्षित रखने के लिए साधारण पासवर्ड या फिर एक ही पासवर्ड का उपयोग करते हैं। क्योंकि ऐसा करने से पासवर्ड याद रखना आसान हो जाता है। लेकिन लोगों की यह लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है और इससे उनका सारा निजी डाटा लीक हो सकता है। वहीं, रिसर्च कंपनी सिक्यॉर लिंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 80 फीसदी हैकिंग अटैक कमजोर या साधारण पासवर्ड के कारण होते हैं। साथ ही रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि 2017 में कमजोर पासवर्ड की वजह से ही ज्यादातर हैकिंग अटैक हुए थे।

    hackers
    hackers

    फिशिंग अटैक का इस्तेमाल कर चोरी करते हैं पासवर्ड

    सिक्यॉर लिंक की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स यूजर्स का डाटा चोरी करने के लिए फिशिंग अटैक का तरीका अपनाते हैं। इसके जरिए वह यूजर के नाम और पासवर्ड जैसी जानकारी हासिल करते हैं और अकाउंट हैक कर उनका सारा डाटा चुरा लेते हैं। वहीं, हैकिंग का खतरा तब और भी बढ़ जाता है जब यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पासवर्ड की बजाय एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं।

    password
    password

    अलग-अलग वेबसाइट पर करते हैं एक पासवर्ड का इस्तेमाल

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यूजर्स पासवर्ड भूल जाने के डर के कारण ही अलग-अलग वेबसाइट पर एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इससे हैकर्स का काम आसान हो जाता है और वह किसी एक अकाउंट का पासवर्ड पता करके सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद डाटा चुरा लेते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें