Facebook ने फोटो ट्रांसफर टूल को किया लॉन्च, अब यूजर्स गूगल पर ट्रांसफर कर सकेंगे तस्वीरें

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 05 Jun 2020 01:03 PM IST
सार
विज्ञापन
Facebook launch new photo transfer tool for users know how it work
facebook - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने अपने डेस्कटॉप और मोबाइल एप यूजर्स के लिए फोटो ट्रांसफर टूल को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स इस टूल के जरिए अपनी फोटो और वीडियो को सीधा गूगल फोटो पर ट्रांसफर कर सकेंगे। फिलहाल, फेसबुक का नया टूल अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नए टूल की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    इसे भी पढ़ें: Infinix Hot 9 Pro की आज है पहली सेल, डिस्काउंट के साथ मिलेंगे शानदार ऑफर

    फोटो ट्रांसफर टूल ऐसे करता है काम

    यूजर्स को इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एप की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाकर यूजर्स को फेसबुक इंफॉर्मेशन सर्च करना होगा। यहां यूजर्स को ट्रांसफर ए कॉपी ऑफ योर फोटो और वीडियो का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इतना करने के बाद यूजर्स को वेरिफिकेशन के लिए फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड डालना होगा। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर्स ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी तस्वीरों और वीडियो को चुनकर गूगल फोटो में भेज पाएंगे। फोटो ट्रांसफर होने के बाद यूजर्स फेसबुक की तरफ से ई-मेल के जरिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    गूगल के साथ की साझेदारी

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने नए टूल के लिए गूगल फोटो के साथ साझेदारी की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द फोटो और वीडियो ट्रांसफर के लिए नई कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: 12 हजार से ज्यादा मोबाइल में चल रहा एक ही IMEI नंबर, चीनी कंपनी पर ठोका मुकदमा

    Collab एप हुआ लॉन्च

    फेसबुक ने हाल ही में शॉर्ट वीडियो एप कोलाब (Collab) लॉन्च कर किया है, हालांकि यह एप फिलहाल सिर्फ आईओएस यूजर्स के लिए इनवाइट के जरिए अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है। Collab के फीचर्स की बात करें तो आप इस एप के जरिए शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं। वीडियो में आप मनमुताबिक म्यूजिक भी डाल सकते हैं। आप किसी गाने पर तीन हिस्से में वीडियो बना सकते हैं। अन्य दो हिस्सों के लिए आप अपने दो दोस्तों को इनवाइट कर सकते हैं। कोलाब के करीब सभी फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। आपके द्वारा पोस्ट किए गए किसी वीडियो का इस्तेमाल करते हुए कोई अन्य यूजर भी अपना वीडियो बना सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें