लॉकडाउन के दौरान जल्दी खत्म हो रहा है डाटा, तो ये रिचार्ज प्लान बनेंगे आपका सहारा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 05 Jun 2020 02:24 PM IST
Covid-19 lockdown mobile data recharge plans according to your usage know jio airtel vodafone plans
Date plans

    लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग दफ्तर का काम अपने घरों से कर रहे हैं। ऐसे में डाटा की खपत बहुत बढ़ गई है। इस खपत को ध्यान में रखकर रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने किफायती कीमत वाले रिचार्ज प्लान बाजार में उतारे हैं। इन सभी प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा के साथ पर्याप्त डाटा मिला है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए बेहतर प्लान तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए इन कंपनियों के कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। आइए इन प्लांस पर डालते हैं एक नजर...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 349 रुपये वाला प्लान

    आपको को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी आपको कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा आप इस प्लान में जियो के प्रीमियम एप को इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    airtel
    airtel

    Airtel का 558 रुपये वाला प्लान

    आपको इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    और पढ़ें...