AI से व्हाइट-कॉलर नौकरियों पर खतरा: अगले 12 महीनों में दिखने लगेगा असर, माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ का दावा
Microsoft के AI के सीईओ मुस्तफा सुलेमान ने दावा किया है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में ज्यादातर व्हाइट-कॉलर नौकरियां AI से ऑटोमेट हो सकती हैं। उन्होंने वकील, अकाउंटेंट और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स तक पर असर पड़ने की संभावना जताई है।

अगर आप कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, तो आपके लिए एक चिंता की खबर है। माइक्रोसॉफ्ट एआई के हेड मुस्तफा सुलेमान का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब बहुत जल्द उस स्तर पर पहुंच जाएगा जहां वह इंसानों की तरह जटिल निर्णय ले सकेगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ कोडर्स ही नहीं, बल्कि वकील, अकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर और मार्केटिंग प्रोफेशनल जैसे कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग भी AI ऑटोमेशन की जद में आ सकते हैं।

12–18 महीनों में बड़े बदलाव का अनुमान
सुलेमान का मानना है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, उनके ज्यादातर काम को AI पूरी तरह ऑटोमेट कर सकता है।" यह बयान ऐसे समय आया है जब कई कंपनियां तेजी से AI अपनाने की दिशा में बढ़ रही हैं।

प्रोफेशनल-ग्रेड का एजीआई बना रही कंपनी
सुलेमान ने खुलासा किया कि माइक्रोसॉफ्ट अब प्रोफेशनल-ग्रेड आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) विकसित कर रही है। यह एक ऐसा एडवांस एआई मॉडल होगा जो एक पेशेवर इंसान की तरह लगभग हर काम बारीकी से करने की क्षमता रखेगा। सुलेमान के अनुसार, जो भी व्यक्ति स्क्रीन के सामने काम करता है, उसका काम आने वाले समय में पूरी तरह ऑटोमेटेड होने की कगार पर है।
- Xiaomi 18: दुनिया के सबसे फास्ट Processor से होगा लैस, मिलेगा 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स
- Satellite: क्या है EO-2 सैटेलाइट? पाकिस्तान को भेजेगा हाई-डेफिनेशन तस्वीरें, क्या भारत की बढ़ेगी टेंशन?
- AI ने इंजीनियर को दी जान से मारने की धमकी: बंद करने की बात पर हुआ आग-बबूला, एंथ्रोपिक की टेस्टिंग में खुलासा
- Apple: मुंबई के बोरीवली में खुलेगा एपल का छठा रिटेल स्टोर, भारत में बढ़ती कमाई के बीच बड़ा विस्तार