Satellite: क्या है EO-2 सैटेलाइट? पाकिस्तान को भेजेगा हाई-डेफिनेशन तस्वीरें, क्या भारत की बढ़ेगी टेंशन?
What Is EO-2 Satellite:
पाकिस्तान ने गुरुवार को अपना दूसरा स्वदेशी अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EO-2 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे चीन के लॉन्च बेस से लॉन्च किया गया। कुछ एक्सपर्ट्स संभावना जता रहे हैं कि इससे पाकिस्तान की भारत पर जासूसी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

हाल ही में पाकिस्तान ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए एक नया सैटेलाइट लॉन्च किया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने दूसरा स्वदेशी अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EO-2 अंतरिक्ष में भेजा। इसे चीन के यांगजियांग सीशोर लॉन्च सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस मिशन को पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी 'स्पेस एंड अपर एटमोस्फेयर रिसर्च कमीशन' (SUPARCO) ने विकसित किया है। आइए जानते हैं इस सैटैलाइट का अंतरिक्ष में क्या काम होगा और क्या भारत को इससे चिंता करने की जरूरत है?

क्या है EO-2 सैटेलाइट?
EO-2 एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सैटेलाइट है, जो अर्थ ऑब्जर्वेशन में काम आएगा। इसे इमेजिंग क्षमताओं को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। यह धरती पर पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी को हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें भेजने का काम करेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने अपना पहला EO-1 सैटेलाइट चीन के जिउक्वान लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया था। EO-2 के शामिल होने से पाकिस्तान के सैटेलाइट बेड़े में बढ़ोतरी हुई है, जिससे डेटा कवरेज और सटीकता बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।

किन क्षेत्रों में होगा इस्तेमाल?
पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी ने लॉन्च के बाद बयान जार कर सैटेलाइट की जानकारी साझा की है। SUPARCO के अनुसार, यह सैटेलाइट विकास योजनाओं, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और शहरी विस्तार की मॉनिटरिंग में मदद करेगा। इसके अलावा, बेहतर शासन, आपदा प्रबंधन, जलवायु विश्लेषण और रणनीतिक निर्णय लेने के लिए भी यह सटीक और समय पर सैटेलाइट इमेजरी उपलब्ध कराएगा।
- AI ने इंजीनियर को दी जान से मारने की धमकी: बंद करने की बात पर हुआ आग-बबूला, एंथ्रोपिक की टेस्टिंग में खुलासा
- Apple: मुंबई के बोरीवली में खुलेगा एपल का छठा रिटेल स्टोर, भारत में बढ़ती कमाई के बीच बड़ा विस्तार
- चांद पर फैक्ट्री लगाएंगे एलन मस्क: सूर्य की ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर, xAI को अंतरिक्ष में ले जाने की तैयारी
- एआई इम्पैक्ट समिट 2026: गूगल, एनवीडीया समेत 400 कंपनियां होंगी शामिल; 100 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी