Apple: मुंबई के बोरीवली में खुलेगा एपल का छठा रिटेल स्टोर, भारत में बढ़ती कमाई के बीच बड़ा विस्तार
Apple New Store
: एपल भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली में अपना छठा स्टोर शुरू करेगी। बढ़ती बिक्री और रिकॉर्ड कमाई के बीच यह कदम भारत में एपल की मजबूत होती पकड़ को दिखाता है।

अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) भारत में अपने रिटेल विस्तार को नई रफ्तार दे रही है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली इलाके में अपना छठा स्टोर शुरू करेगी। यह मुंबई में एपल का दूसरा स्टोर होगा और देश में बढ़ते कारोबार के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है।
डिजाइन में भारतीय संस्कृति की झलक
एपल के इस नए स्टोर की वास्तुकला को भारत के राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' की थीम पर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह डिजाइन न केवल सौंदर्य को दर्शाता है, बल्कि यह आत्मविश्वास, आधुनिकता और रचनात्मकता का भी प्रतीक है। इससे पहले ऐसा डिजाइन बेंगलुरु के हेब्बल, पुणे के कोरेगांव पार्क और नोएडा स्थित स्टोर्स में भी अपनाया जा चुका है।

दोपहर 1 बजे खुलेगा स्टोर
एपल का यह नया स्टोर 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां ग्राहक एपल के नए प्रोडक्ट देख सकेंगे, खरीद सकेंगे और कंपनी के विशेषज्ञों से सीधी सलाह भी ले सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह स्टोर स्टार्टअप्स और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि यहां प्रोडक्ट डेमो और प्रोफेशनल गाइडेंस उपलब्ध रहेगी।

ग्राहकों के लिए होगी स्पेशल सेशन की सुविधा
स्टोर में स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव और जीनियस टीम के सदस्य ग्राहकों की मदद करेंगे। इसके अलावा ग्राहक ‘टूडे एट एपल’ नाम के मुफ्त सेशन्स में भी हिस्सा ले सकेंगे। इन सेशन्स में लोग अपने डिवाइस का बेहतर इस्तेमाल करना सीख सकते हैं और नई क्रिएटिव स्किल्स विकसित कर सकते हैं।
- चांद पर फैक्ट्री लगाएंगे एलन मस्क: सूर्य की ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर, xAI को अंतरिक्ष में ले जाने की तैयारी
- रूस में WhatsApp पूरी तरह बैन: कानून न मानने पर हुई कार्रवाई; सरकार ने MAX एप को बताया विकल्प
- एआई इम्पैक्ट समिट 2026: गूगल, एनवीडीया समेत 400 कंपनियां होंगी शामिल; 100 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी
- कॉल और ईमेल पर मंडरा रहा संकट: AI स्पैम से 90 दिन में बिगड़ सकते हैं हालात, X के प्रोडक्ट हेड ने दी चेतावनी