देसी वीडियो शेयरिंग एप Moj ने मचाया धमाल, अब तक 10 लाख यूजर्स ने किया डाउनलोड

भारतीय कंपनी शेयरचैट ने हाल ही में वीडियो शेयरिंग एप मोज को चीनी टिक-टॉक के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया था। वहीं, अब इस एप ने डाउनलोड के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस एप को महज चार दिन के अंदर 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इससे पहले मोज एप को लॉन्च के दो दिन के भीतर ही 50 हजार बार डाउनलोड किया गया था। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 29 जून को राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था।

मोज (Moj) एक घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी पैरेंट कंपनी शेयरचैट है। मोज (Moj) को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मोज के फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। इसमें भी आपको शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह एप 15 भारतीय भाषाओं में है। इसमें अंग्रेजी का सपोर्ट नहीं है। शेयरचैट ने मोज (Moj) को चुपके से लॉन्च कर दिया है और 50 हजार लोगों ने इस एप को डाउनलोड भी कर लिया है। इस एप को 5 में 4.3 रेटिंग भी मिली है।
- BSNL ने धांसू प्री-पेड प्लान किया पेश, रोजाना मिलेगा 5GB डाटा
- व्हाट्सएप ने भारत में शुरू किया अपना ब्रांड अभियान ‘इट्स बिटवीन यू’, जानिए इसकी खासियत
- टिकटॉक बैन के बाद देसी एप मालिकों की उड़ी नींद, चिंगारी एक करोड़ के पार, रोपोसो दो दिन में दो करोड़ डाउनलोड
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज, मिलेगा 20 लाख तक का इनाम