BSNL ने धांसू प्री-पेड प्लान किया पेश, रोजाना मिलेगा 5GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jul 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSNL Launched rs 599 plan offers daily 5gb data daily
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए वर्क फ्रॉम होम प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 599 रुपये है। इस प्री-पेड प्लान में यूजर्स को रोजाना 5 जीबी डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले 2,399 रुपये वाला प्री-पेड प्लान भारतीय दूरसंचार बाजार में पेश किया था।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 599 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल का नया प्री-पेड प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 5 जीबी डाटा (कुल 450 जीबी डाटा) के साथ कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। फिलहाल यह प्लान मुंबई और दिल्ली सर्किल को छोड़कर देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ कॉलिंग के लिए 250 एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) मिनट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। हालांकि, यूजर्स को इस रिचार्ज पैक में डाटा की सुविधा नहीं मिलेगी। फिलहाल, यह प्लान चेन्नई, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस प्लान को जल्द देश के अन्य टेलीकॉम सर्किल में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें