टिकटॉक बैन के बाद देसी एप मालिकों की उड़ी नींद, चिंगारी एक करोड़ के पार, रोपोसो दो दिन में दो करोड़ डाउनलोड

योगेश साहू
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।योगेश साहू
Sun, 05 Jul 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Indian app owners happy, Roposos two crore downloads in two days, Chingari App across one crore download
कोविड एप - फोटो : social media

    चीनी एप बंद होते ही भारतीय टेक कंपनियों के लिए संभावनाओं के दरवाजे खुल गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा फायदा मशहूर टिकटॉक जैसे फीचर्स वाली देसी एप्लीकेशनों को हुआ है। इनमें दो प्रमुख एप रोपोसो और चिंगारी के तो देखते ही देखते लाखों डाउनलोड हो गए हैं। रोपोसो की बात करें, तो टिकटॉक पर बैन के बाद सिर्फ दो दिनों में इसके 2.2 करोड़ डाउनलोड हुए हैं।

    चिंगारी
    चिंगारी - फोटो : self

    वहीं, चिंगारी भी बीते कुछ दिनों में 1.1 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। टिकटॉक बैन की घोषणा के तुरंत बाद इसके 30 मिनट में 10 लाख तक डाउनलोड दर्ज किए गए। 30 जून शाम पांच से रात नौ बजे तक तो चिंगारी को प्रति घंटा तीन से छह लाख बार डाउनलोड किया गया, जबकि लॉन्च होने के डेढ़ साल बाद तक यह बमुश्किल एक लाख का आंकड़ा छू पाई थी।

    टिकटॉक बैन के बाद देसी एप मालिकों की उड़ी नींद, चिंगारी एक करोड़ के पार, रोपोसो दो दिन में दो करोड़ डाउनलोड

    10 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद

    चिंगारी के सहसंस्थापक सुमित घोष का कहना है, प्रति घंटा छह लाख डाउनलोड कभी फेसबुक एप के भी नहीं हुए होंगे। रोपोसो के संस्थापक मयंक भानगढ़िया ने कुछ दिनों में एप के 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई है। 2014 से एंड्रॉयड पर मौजूद रोपोसो के अभी आठ करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें