Digital Arrest: IIT बॉम्बे का छात्र हुआ डिजिटल अरेस्ट, गंवाए 7.29 लाख, आप ना करें ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

IIT Bombay Digital Arrest: मुंबई पुलिस के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र से 7.29 लाख रुपये की ठगी की गई। एक ठग ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का कर्मचारी बताते हुए उसे "डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर डराकर यह रकम वसूल ली।

विज्ञापन
IIT Bombay student loses Rs 7 lakh in 'digital arrest' scam Know how to be safe
IIT Bombay Digital Arrest - फोटो : adobe stock

    डिजिटल अरेस्ट स्कैम आज देश में इतना पांव पसार चुका है कि यह शायद ही किसी को छोड़ रहा है। हर दिन लोग डिजिटल अरेस्ट के शिकार हो रहे हैं। सरकार की ओर से बार-बार डिजिटल अरेस्ट को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है कि सीबीआई, सीआईडी का कोई भी पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट अरेस्ट नहीं करती है, बावजूद इसके लोग डिजिटल अरेस्ट के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला आईआईटी बॉम्बे का है जहां एक छात्र को डिजिटल अरेस्ट करके 7.29 लाख रुपये की ठगी की गई है।

    Pension Scam
    Pension Scam - फोटो : FREEPIK

    क्या है पूरा मामला?

    मुंबई पुलिस के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र से 7.29 लाख रुपये की ठगी की गई। एक ठग ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का कर्मचारी बताते हुए उसे "डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर डराकर यह रकम वसूल ली। इसी साल जुलाई में 25 वर्षीय पीड़ित को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को TRAI का कर्मचारी बताया और दावा किया कि उसके मोबाइल नंबर पर 17 अवैध गतिविधियों की शिकायतें दर्ज हैं।

    digital arrest
    digital arrest - फोटो : FREEPIK

    नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने के लिए बनाया गया दबाव

    ठग ने नंबर बंद होने से बचाने के लिए पीड़ित को पुलिस से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने की बात कही और कॉल साइबर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने का नाटक किया। व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में दिखा, जिसने पीड़ित से आधार नंबर मांगा और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। ठग ने पीड़ित को 29,500 रुपये UPI के माध्यम से ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। अगले दिन, ठगों ने फिर से कॉल करके और पैसे मांगे। इस बार पीड़ित ने अपने बैंक खाते की जानकारी साझा कर दी, जिससे ठगों ने 7 लाख रुपये खाते से निकाल लिए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें