सावधान: आपके स्मार्टफोन को बर्बाद कर सकते हैं स्क्रीन गार्ड, इस्तेमाल के दौरान याद रखें ये पांच बातें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

Screen Gurad: जब कोई नया स्मार्टफोन खरीदता है, तो उसकी सुरक्षा के लिए टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन गार्ड लगवाना पसंद करते हैं। हो सकता है, आपने भी ऐसा किया हो, लेकिन यह समझना जरूरी है कि स्क्रीन गार्ड लगाने में की गई छोटी-सी लापरवाही आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन और एक्सपेरियंस को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
Screen guards can ruin your smartphone if you dont pay attention to THESE things
Mobile Screen Gurad - फोटो : freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन की स्क्रीन इसका सबसे अहम हिस्सा है, क्योंकि स्क्रीन के बिना स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। स्क्रीन गार्ड का उपयोग आमतौर पर स्मार्टफोन स्क्रीन को खरोंच, धूल, और अन्य बाहरी नुकसान से बचाने के लिए किया जाता है। जब कोई नया स्मार्टफोन खरीदता है, तो उसकी सुरक्षा के लिए टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन गार्ड लगवाना पसंद करते हैं। हो सकता है, आपने भी ऐसा किया हो, लेकिन यह समझना जरूरी है कि स्क्रीन गार्ड लगाने में की गई छोटी-सी लापरवाही आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन और एक्सपेरियंस को प्रभावित कर सकती है।

    टच रिस्पॉन्स में कमी-

    स्क्रीन गार्ड की मोटाई और उसकी गुणवत्ता स्मार्टफोन की टच स्क्रीन की संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकती है। स्क्रीन गार्ड लगाने से टच रिस्पॉन्स धीमा हो जाता है, जिससे स्क्रीन पर दिए गए कमांड्स ठीक से काम नहीं करते। गेमिंग या तेज टाइपिंग जैसे कार्यों में परेशानी हो सकती है। लो-क्वालिटी स्क्रीन गार्ड टच अनुभव को और खराब कर देता है।

    विज्ञापन

    स्क्रीन की वास्तविक क्वालिटी-

    स्क्रीन गार्ड लगाने से स्मार्टफोन की स्क्रीन की असली चमक और कलर प्रभावित हो सकते हैं। स्क्रीन गार्ड स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम कर सकता है, जिससे डिस्प्ले फीका लग सकता है। स्क्रीन पर रंग उतने जीवंत नहीं दिखते, जितने बिना स्क्रीन गार्ड के होते हैं। खासतौर पर सस्ते गार्ड डिस्प्ले क्वालिटी को अधिक प्रभावित करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें