Social Media: सोशल मीडिया की 'गंदगी' से सरकार परेशान, उठी सख्त कानून बनाने की मांग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Nov 2024 12:43 PM IST
सार

भारत में सोशल मीडिया को लेकर परेशानी सिर्फ युवाओं में इसकी लत को लेकर नहीं, बल्कि मुख्य चिंता अश्लीलता को लेकर है। आए दिन सार्वजनिक जगहों पर बनाए गए अश्लील रील वायरल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान कानूनों को और सख्त बनाने की आवश्यकता है ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री को रोका जा सके।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnawa argue Standing Committee of the Parliament to make strict laws for social  media
aws to check vulgar content on social media - फोटो : ANI

    विस्तार

    सोशल मीडिया युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इसे लेकर केवल भारत ही नहीं दुनियाभर की सरकारें चिंतित हैं। कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया है। भारत में भी सोशल मीडिया को लेकर हर दिन परेशानी बढ़ती जा रही है। भारत में सोशल मीडिया को लेकर परेशानी सिर्फ युवाओं में इसकी लत को लेकर नहीं, बल्कि मुख्य चिंता अश्लीलता को लेकर है। आए दिन सार्वजनिक जगहों पर बनाए गए अश्लील रील वायरल हो रहे हैं।

    अब इस मसले पर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पर कानून बनाने के बारे में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हमारे देश की संस्कृति और उन देशों की संस्कृति में बहुत फर्क है, जहां से ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आते हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि संसद की स्थायी समिति इस मुद्दे पर विचार करे और इसके लिए सख्त कानून बनाए जाएं।"

    विज्ञापन

    मंत्री ने यह बात भारत की सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए कही, जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अनुचित सामग्री को रोकने की जरूरत महसूस की जा रही है। उनका यह बयान सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील या अनुचित सामग्री समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। यह सुझाव है कि सख्त नियम बनाए जाएं ताकि ये प्लेटफॉर्म भारत के सांस्कृतिक और कानूनी ढांचे के अनुसार काम करें। इससे न केवल समाज के मूल्यों की रक्षा होगी बल्कि डिजिटल क्षेत्र में अनुशासन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें