लॉकडाउन में किस तरह हुआ तकनीक का इस्तेमाल, जानें यहां

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
How technology use in lockdown know here in detail
technology - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के दौरान तकनीक लोगों का सहारा बनी है। लोगों ने तकनीक का इस्तेमाल ऑफिस की मीटिंग, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू सामान की खरीदारी जैसे तमाम कार्यों के लिए किया है। इतना ही नहीं केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक के जरिए बैठकें की हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे तकनीक ने इस मुश्किल स्थिति में लोगों को राहत दी है। आइए जानते हैं...

    Online Class
    Online Class - फोटो : Pexels

    ऑनलाइन क्लास का लिया सहारा

    कोरोना संक्रमण के चलते देश के सभी स्कूल और कॉलेज ने बच्चों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। शिक्षक द्वारा ब्लैक बोर्ड पर पर टॉपिक लिख लिया जाता है और उस विषय वस्तु को कैमरे के सामने ब्लैक बोर्ड पर दिखा कर बहुत अच्छे तरीके से समझाया जाता है। इसी रिकॉर्डिंग को शिक्षक द्वारा उसी क्लास के बने विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो को भेज दिया जाता है, जिससे प्राप्त वीडियो को विद्यार्थी अच्छी तरह से बार- बार सुनते देखते और समझते रहते हैं। बावजूद इसके यदि बच्चों को उस टॉपिक में कुछ समझ में नहीं आता है तो वह अपने शिक्षक को सीधा फोन द्वारा व्यक्तिगत बात करके अपनी शंका का समाधान कर लेते हैं। विद्यार्थियों ने कहा की वह घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं।

    video confrencing
    video confrencing - फोटो : video call

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप का इस्तेमाल बढ़ा

    कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। यही वजह है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। अब सभी इन एप्स के जरिए वर्चुअल मीटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वीपीएन और क्लाउड तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें