जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए फेसबुक ने किया पूरा भुगतान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
facebook make payments of Rs 43547 in Jio platforms equity
facebook jio deal - फोटो : amar ujala

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजारों को इस बाबत सूचना भेजी है। दोनों के बीच निवेश का एलान 22 अप्रैल को हुआ था और 24 जून को इस पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मुहर लगी।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा, 'सभी आवश्यक नियामक स्वीकृति मिलने के बाद कंपनी की अनुषंगी इकाई जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड को फेसबुक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जाधू होल्डिंग्स, एलएलसी से 43,574 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो गई है।'

    विज्ञापन

    फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 4.62 लाख करोड़ रुपये की कीमत पर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी ली है। फेसबुक के जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के एलान के बाद कंपनी में धन लगाने वालों का तांता लग गया। फेसबुक के अलावा दस निवेशकों के ग्यारह निवेश प्रस्तावों से जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल 25.09 फीसदी इक्विटी के लिए एक लाख 17 हजार 588 करोड 45 लाख रुपये निवेश का एलान हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इक्विटी बिक्री के बाद भी जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बनी रहेगी। चार वर्ष से भी कम समय में मुकेश की रिलायंस जियो अन्य दूरसंचार कंपनियों को पीछे धकेल कर पहले नंबर पर आ गई और इसके 38 करोड से अधिक ग्राहक हैं।

    मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश और रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीन दशक में लाए गये राईट्स इश्यू को मिले जोरदार समर्थन के बाद समूह को लक्ष्य से नौ माह पहले 19 जून को पूरी तरह से कर्जमुक्त होने का एलान किया था।

    अंबानी ने 12 अगस्त 2019 को आरआईएल को मार्च 2021 तक ऋणमुक्त करने का लक्ष्य तय किया था और इस वर्ष 31 मार्च तक समूह पर एक लाख 61 हजार 35 करोड रुपये का शुद्ध ऋण था। समूह कर्ज की तुलना में अधिक रकम जुटा चुका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें