इंस्टाग्राम में आया नया Pinned Comments फीचर, ऐसे करता है काम
सार
विज्ञापन

विस्तार
सोशल मीडिया कंपनी इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Pinned Comments है। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपनी पोस्ट पर किए गए कमेंट को पिन कर सकते हैं। पिन किया गया कमेंट कमेंट बॉक्स में सबसे ऊपर दिखाई देगा। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ दिनों पहले इस फीचर का सपोर्ट सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिया था, लेकिन अब यह सभी स्टेबल यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यूजर्स इस फीचर की सहायता से कमेंट लिस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Asus ROG Phone 3 22 जुलाई को होगा लॉन्च, मिल सकती है दमदार बैटरी
ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
- अगर आप अपनी पोस्ट पर किए गए कमेंट को पिन करना चाहते हैं, तो उस पर लॉन्ग प्रेस करें।
- अब आपको यहां पिन, रिपोर्ट, डिलीट और रिप्लाई का विकल्प दिखाई देगा।
- इसमें से पिन के विकल्प को चुनें। अब आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें बताया गया है कि आप तीन कमेंट को पिन कर सकते हैं, जो कमेंट लिस्ट में टॉप पर दिखाई देंगे। जैसे ही आप कमेंट को पिन करेंगे, तो इसका नोटिफिकेशन उस यूजर को भी मिलेगा जिसने आपके पोस्ट पर कमेंट किया था।
- आप इस ही तरह से पिन किए गए कमेंट को हटा सकते हैं और अन्य कमेंट को पिन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
- 300 रुपये से कम के धमाकेदार रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा
- Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट की तारीख का हुआ एलान, लॉन्च हो सकते हैं कई प्रीमियम स्मार्टफोन
- लॉकडाउन में घर पर हैं तो गांव में पोस्ट ऑफिस से कर सकते हैं कमाई, ऐसे लें फ्रैंचाइजी
- Airtel ने लॉन्च किया सस्ता प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 1.5GB डाटा