BSNL का 6 पैसे वाला ऑफर हुआ एक्सटेंड, अब बात करने पर मिलेगा 50 रुपये तक का कैशबैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Jul 2020 05:38 PM IST
BSNL extended 5 pe 6 offer till 31 august 2020 users get cash back on call and sms
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने सबसे खास ऑफर '5 pe 6' को 31 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया है। इस ऑफर के तहत मोबाइल, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स को पांच मिनट से ज्यादा की कॉल करने पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर से 50 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल का यह ऑफर 30 जून को समाप्त होने वाला था, लेकिन कंपनी ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर इसकी अवधि को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कंपनी ने इस ऑफर की समय सीमा को बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी इस ऑफर को दिसंबर 2019 में समाप्त करने वाली थी, लेकिन उस दौरान यूजर्स के लिए इस ऑफर को दोबारा उपलब्ध कराया गया था।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    '5 pe 6' का ऑफर

    यूजर्स को इस ऑफर के तहत पांच मिनट से ज्यादा की कॉल पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा, हालांकि उन्हें कुछ शार्तों का पालन करना होगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर के जरिए 50 रुपये तक फायदा हो सकता है।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेंगे बीएसएनएल के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें