300 रुपये से कीमत वाले शानदार रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 1.5GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Jul 2020 11:01 AM IST
Top Prepaid Plans Under rs 300 By Jio Airtel And Vodafone offers 1 5GB Data Daily With Unlimited Calling
prepaid plan under 300 - फोटो : amar ujala

    वैसे तो भारतीय टेलीकॉम बाजार में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के हजारों प्री-पेड प्लान मौजूद हैं। इन सभी प्लान में पर्याप्त डाटा और असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, बाजार में इतने सारे रिचार्ज प्लान होने के कारण यूजर्स अपने लिए सही प्लान का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए आज हम यूजर्स के लिए तीनों कंपनियों के कुछ खास प्री-पेड प्लान लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है। साथ ही यूजर्स को इन रिचार्ज प्लान 1.5 जीबी डाटा रोजाना मिलेगा। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

    airtel
    airtel

    Airtel का 279 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 4 लाख रुपये का जीवन बीमा और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 249 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान में जियो के प्रीमियम एप्स को भी एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें